सोनीपत: सीआरपीएफ जवानों ने बहालगढ़ फ्लाईओवर पर चलाया स्वच्छता अभियान

 


सोनीपत, 26 सितंबर (हि.स.)। सेवा

संकल्प अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत 220 बटालियन

सीआरपीएफ द्वारा शनिवार को बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। बटालियन

के कमांडेंट अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में सीआरपीएफ के अधिकारियों

एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए क्षेत्र में साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश

दिया।

अभियान

के दौरान जवानों ने बहालगढ़ फ्लाईओवर के आसपास के क्षेत्र में सफाई करते हुए कूड़ा-कचरा

एकत्रित किया और लोगों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।

जवानों ने आमजन को संदेश दिया कि स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वातावरण स्वस्थ समाज के निर्माण

के लिए आवश्यक है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। इस अवसर पर बटालियन

के द्वितीय कमान अधिकारी कमलवीर यादव ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम दो अक्टूबर

तक चलेगा। इस दौरान बटालियन के अधिकारी एवं जवान विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता गतिविधियों

में भाग लेंगे और स्थानीय नागरिकों को भी स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित

करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं

है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जब समाज के सभी वर्ग मिलकर स्वच्छता के लिए

प्रयास करेंगे, तभी स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव होगा।

द्वितीय

कमान अधिकारी यादव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता

के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना भी है।

उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं,

कूड़े को निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए

प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास और

सामूहिक भागीदारी आवश्यक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना