जींद : पश्चिम विक्षोभ हुआ सक्रिय, हुई तेज बारिश
जींद, 30 मई (हि.स.)। पशिचमी विक्षोभ की सक्रियता ने शनिवार को अचानक से मौसम में बदलाव ला दिया। पहले तेज आंधी चली और फिर देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश कुछ समय ही चली लेकिन लोगों को गर्मी से राहत मिली। भीष्ण गर्मी के कारण फसलें तथा सब्जियां झुलसने लगी थी। भीष्ण गर्मी का कामकाज पर भी प्रभाव पड़ रहा था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादल आकाश में बने रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान में भी गिरावट आएगी। आगे मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। गर्मी से राहत जारी रहेगी। शनिवार को अचानक से तेज आंधी के साथ बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 24 प्रतिशत तथा हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मौसम अगले 24 घंटों के दौरान आकश में बादलवाई बनी रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान मे भी गिरावट आएगी। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया। तापमान मे भी दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक जारी नही रही। फिर भी कुछ हद तक गर्मी से राहत देने का कार्य किया है। शनिवार को दिन का आगाज साफ मौसम के साथ हुआ। हवा भी ठंडी रही। दिन चढऩे के साथ आकाश में धूल जमे बादल दिखाई देने लगे। बाद में मौसम ने तेजी से करवट ली और धूल भरी हवा चलने लगी। जिसके चलते बिजली भी गुल हो गई। कुछ समय के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिसने गर्मी तथा धूल भरी हवा से राहत दिलाई। हालांकि बारिश ज्यादा देर जारी नही रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा