नूंह पुलिस ने राजस्थान के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
नूंह, 11 जुलाई (हि.स.)। वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए नूंह पुलिस की टीम ने राजस्थान पुलिस द्वारा 5000 रुपये का इनामी घोषित आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित पुलिस को सौंप दिया।
जिला पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि नूंह पुलिस जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए नूंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए हाकम निवासी लोधिया पट्टी, गांव नई, थाना पुनहाना को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के अलवर जिले के थाना रामगढ़ में दर्ज एक मामले में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित राजस्थान बॉर्डर एरिया एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी पर राजस्थान पुलिस ने 5000 रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
गिरफ्तारी के बाद नूंह पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई के लिए थाना रामगढ़, जिला अलवर (राजस्थान) पुलिस के हवाले कर दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया