पानीपत: युवक पर जानलेवा हमला करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
पानीपत, 26 फ़रवरी (हि.स.)। पानीपत थाना तहसील कैंप की इंदिरा विहार कॉलोनी में युवक पर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने के फरार दूसरे आरोपी को पुलिस टीम ने बीती रात इंदिरा विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान इंदिरा विहार कॉलोनी निवासी नवम के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपने बड़े भाई शुभम के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
मामले में आरोपी शुभम को पुलिस ने बीते शनिवार को नूरवाला चौक के पास से गिरफ्तार किया था। आरोपी शुभम को को दिन के पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही थी। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी शुभम को रिमांड अवधी पूरी होने पर व आरोपी नवम को प्रारंभिक पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी शुभम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया और आरोपी नवम को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त अवैध देसी पिस्तौल बरामद करने का प्रयास करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा