हिसार में नकाबपाेशाें ने महिला पर तानी बंदूक, विरोध में युवक पर चलाई गोली

 


दुकान में छिपकर बचाई जान, युवक हुई पहचान

हिसार, 25 अगस्त (हि.स.)। शहर के भारत नगर क्षेत्र में बाइक सवार पांच नकाबपाेशाें ने हवाई फायरिंग करके दहशत फैला दी। युवक ने दुकान के अंदर छिपकर

अपनी जान बचाई। इसके बाद बदमाश गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बारह क्वार्टर चौकी प्रभारी राकेश कुमार पुलिस टीम

के साथ मौके पर पहुंचे। सीआईए और स्थानीय पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शी एवं पीड़ित अरुण कुमार ने बताया कि वह लिफ्ट ठीक करने का काम

करता है। मंगलवार सुबह उसकी पत्नी घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान पांच बदमाश बाइकों

पर वहां पहुंचे और उसकी पत्नी के सिर पर बंदूक तान दी। इतने में उसके भाई ने ऊपर से

आवाज लगाई तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। अरुण ने बताया कि उसने दुकान के अंदर छिपकर

अपनी जान बचाई। इसके बाद बदमाश गाली-गलौज करते हुए फरार हो गए। उसके अनुसार हमलावरों

में दो सगे भाई भी शामिल हैं।

एएसआई सिराजुद्दीन ने बताया कि फायरिंग करने वाले बदमाशों में से तीन की पहचान

हो चुकी है। पुलिस के अनुसार इनका पहले भी बारह क्वार्टर क्षेत्र में आपस में विवाद

हुआ था। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के अलावा आसपास के

इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की धरपकड़ के

लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर