हरियाणा लाेक भवन में शुरू हुई गाैशाला,राज्यपाल ने किया उद्घाटन
चंडीगढ़, 21 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने बुधवार काे हरियाणा लोक भवन, चंडीगढ़ में नवनिर्मित भव्य गौशाला का उद्घाटन किया। इस गौशाला में गायों की सुविधा, देखभाल एवं आराम को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।इस अवसर पर राज्यपाल ने हरियाणा लोक भवन में जन्मी एक नन्ही गाय का नामकरण भी किया। उन्होंने स्नेहपूर्वक उसका नाम ‘गौरी’ रखा। इस नामकरण के साथ कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता और उल्लास से भर गया। लोक भवन में गौशाला का निर्माण गायों की समुचित देखभाल और उनके लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विजय कुमार भाविकट्टी, राज्यपाल के परिसहाय स्क्वाड्रन लीडर पी. भरत सहित हरियाणा लोक भवन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा