जींद : बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर मां को मौत के घाट उतारा
जींद, 03 सितंबर (हि.स.)। गांव लखमीरवाला पाथरी में गुरूवार को घरेलू कहासुनी के चलते बेटे ने अपनी मां की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव लखमीरवाला पाथरी निवासी बसाऊ का अपनी रोशनी देवी (65) के साथ गुरुवार को घरेलू कहासुनी के चलते झगड़ा हो गया। तैशन में आए बसाऊ ने अपनी मां पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। जिसमें रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों द्वारा घायल रोशनी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बेटा मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। फिलहाल यह पता नही चल पाया है कि बसाऊ की अपनी मां रोशनी से गुरुवार को किस बात को लेकर कहासुनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार बसाऊ शराबी व नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है और अक्सर अपनी मां के साथ झगड़ा करता था। गुरूवार को भी बसाऊ की अपनी मां रोशनी से कहासुनी हो गई। जिसमें बसाऊ ने अपनी मां की हत्या कर दी है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा