हिसार : नवजात को झाड़ियों में छोड़ने के मामले में क्लिनिक संचालक महिला गिरफ्तार

 


गोहाना से पकड़ी गई महिला, कृष्णा क्लिनिक के

नाम से चला रही थी क्लिनिक

महिला पर गर्भपात की दवा देने का आरोप

हिसार, 22 सितंबर (हि.स.)। ऋषि नगर क्षेत्र में

नवजात शिशु को झाड़ियों में छोड़ने के मामले में पुलिस ने मंगलवार काे एक महिला को गोहाना से गिरफ्तार

किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान बड़ौदा रोड गोहाना निवासी गीता के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार महिला गोहाना में कृष्णा क्लिनिक के नाम से क्लिनिक चला रही थी और

उसने युवती को गर्भपात के लिए दवा दी थी। अदालत में पेश करने के बाद महिला को जेल भेज

दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि शहर थाना

पुलिस को इस वर्ष आठ जुलाई को सूचना मिली थी कि ऋषि नगर क्षेत्र में झाड़ियों के पास

एक नवजात शिशु पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को कब्जे

में लेकर आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करवाई। जांच में सामने आया कि गांव नियाणा

निवासी अनिल कुमार और एक युवती के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। युवती के

गर्भवती होने के बाद दोनों ने लोकलाज के डर से नवजात को जन्म के तुरंत बाद ऋषि नगर

की झाड़ियों में छोड़ दिया था। जांच के दौरान पुलिस को गर्भपात के लिए दवा देने वाली

महिला के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने गोहाना से गीता को गिरफ्तार

कर लिया। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि गीता

बड़ौदा रोड, गोहाना पर कृष्णा क्लिनिक चला रही थी और उसी ने युवती व युवक को गर्भपात

के लिए दवा दी थी। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही

है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर