जींद : निवेश में मुनाफा दिखा लगाया तीन लाख 65 हजार का चूना

 


जींद, 02 सितंबर (हि.स.)। कपंनी में निवेश करने पर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने तीन लाख 65 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीडि़त की शिकायत पर बुधवार काे साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राम नगर नरवाना निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गत 21 अगस्त को फेसबुक पर एड देखी थी। कंपनी मे 22 हजार रुपये निवेश करने पर अच्छा मुनाफा दिखाया गया था। जिस पर उसने उस लिंक को ओपन कर लिया। जिसके बाद उसके पास एक नंबर से कॉल आई। जिसमें बताया कि आपका बुल फोकसो पर अकाउंट खोला जाएगा। शुरू में 15 हजार रुपये निवेश करने पर अच्छा मुनाफा होने के बारे में बताया। उसने गुगल पे के माध्यम से 15 हजार 213 रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपित ने कहा कि राशि का निवेश शेयर मार्केट कर गोल्ड खरीदा जाएगा। जिसके बाद उसने 49 हजार 707 रुपये आरोपित के खाते में भेज दिए। फिर 24 अगस्त को उसने दो लाख रुपये निवेश किए।

उसी दौरान उसने दूसरे खाते से 49 हजार 350 रुपये ट्रांफर कर दिए। उसके अंकाउट मे मुनाफा भी अच्छा दिखाई देता रहा। जब उसने राशि निकलवाने की कोशिश की तो उसे एक लाख रुपये और जमा करवाने के लिए कहा गया। जिस पर उसे फ्रॉड होने का अहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना के जांच अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि निवेश के नाम पर राशि हड़पने की शिकायत मिली थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा