जींद:राजपुरा भैण गांव में पहुंचे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला

 

जींद, 2 अप्रैल (हि.स.)। जुलाना हलके के गांव राजपुरा भैंण गांव में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मंगलवार को भाजपा नेता संदीप लोहान के निवास पर पहुंचे। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी। सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने अभी तक एक भी उम्मीदवार घोषित नही किया है।

भाजपा की नीतियों को देखते हुए रोजाना लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। भाजपा ने अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। प्रदेश में सरकार द्वारा आमजन तक सुविधाएं पहुंचाई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की भी डयूटी बनती है कि वो सरकार की सुविधाओं के बारे में आमजन तक पहुंचाने का काम करेंं। भाजपा नेता संदीप लोहान ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास नीति के तहत हर वर्ग का एक समान विकास करवाया है। भाजपा के विकास कार्यों को देखते हुए लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर टेकराम लोहान, पूर्व सरपंच सतबीर लोहान, प्रकाश, भलेराम, मुकेश सैनी, मनफूल, राज सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र