सोनीपत: शहरवासी पीएनजी कनेक्शन लगवाएं: उपायुक्त नेहा सिंह
- गेहूं खरीद व्यवस्था पर डाटा सत्यापन
प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें
सोनीपत, 07 अप्रैल (हि.स.)। उपायुक्त
नेहा सिंह ने मंगलवार को शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी
लाइन बिछ चुकी है, वहां नागरिक एलपीजी की जगह पीएनजी कनेक्शन अवश्य लगवाएं। जिन घरों
में पहले से पीएनजी कनेक्शन मौजूद हैं, वे एलपीजी सिलेंडर न लें और केवल पीएनजी का
ही उपयोग करें।
पीएनजी
को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पीएनजी लाइन
बिछाने वाली कंपनी यदि एनओसी के लिए आवेदन करे तो उस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एनओसी
जारी की जाए। प्रतिदिन वितरित किए गए गैस सिलेंडरों का डाटा उपायुक्त कार्यालय में
भेजें।
बैठक
में गेहूं खरीद और किसानों से जुड़े मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर चल रही डाटा सत्यापन
प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करें ताकि किसानों को फसल बेचते समय
किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रत्येक
किसान का बायोमेट्रिक पंजीकरण अनिवार्य रूप से किया जाएगा। किसानों से अपील की गई कि
वे फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ अवस्था में ही मंडी लाएं, जिससे खरीद प्रक्रिया
तेज और गुणवत्तापूर्ण बनी रहे। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और गैस वितरण कंपनियों
के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एसडीएम
सोनीपत सुभाष चंद्र, एसडीएम गोहाना डॉ. अनमोल, एसडीएम खरखौदा अमित कुमार, एसडीएम गन्नौर
प्रवेश कादियान, गोहाना शुगर मील की एमडी अंकिता वर्मा, नगराधीश सिमरन, डीआरओ सुशील
शर्मा, डीडीपीओ मनीष मलिक, तहसीलदार कीर्ति, डीएफएससी विसेंल सहरावत सहित संबंधित सभी
अधिकारी व गैस वितरण करने वाली कंपनियों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना