जींद : आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर बीस लाख हड़पे, पांच नामजद
जींद, 30 सितंबर (हि.स.)। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने युवक को आस्टे्रलिया भेजने का झांसा देकर बीस लाख रुपये हड़पने पर पांच लोगों के खिलाफ बुधवार काे अमानत में ख्यानात का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिल्लूखेड़ा निवासी हैप्पी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2023 में आस्ट्रेलिया जाने के लिए कुरूक्षेत्र निवासी प्रमजीत, मोहित, कुलदीप, बिजेंद्र तथा हरदीप से बातचीत हुई। बीस लाख रुपये में अट्रेलिया भेजना तय हो गया। उसने आरोपितों को दस लाख रुपये नगद तथा दस लाख रुपये आरोपितों के खाते मे डलवा दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी उसे आट्रेलिया नही भेजा गया। रुपयों को लेकर भी समय देने लगे। जिसकी शिकायत पर पुलिस से की गई। जिसके बाद आरोपितों ने बीस लाख रुपये के चैक भर कर दे दिए। जिनकी अंतिम तारिख 15 जुलाई दी गई थी। तय समय पर उसने चैक बंैक में लगाए तो वे राशि न होने के कारण बाउंस हो गए।
तब उन्होंने आरोपितों से संपर्क किया तो उन्होंने चैक वापस करने तथा बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने हैप्पी की शिकायत पर कुरूक्षेत्र निवासी परमजीत, मोहित, कुलदीप, बिजेंद्र तथा हरदीप के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को जानकारी देते हुए पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर राशि हडपने तथा चैक बाउंस होने की शिकासत मिली थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा