चंडीगढ़: हरियाणा में पांच आईएएस व 15 एचसीएस अधिकारियों का तबादला
हैफेड, बिजली निगमों और कई उपमंडलों के बदले गए एसडीएम
चंडीगढ़, 10 अप्रैल (हि.स.)। सरकार ने दो दिन बाद फिर से राज्य में प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार काे पांच आईएएस और 15 एचसीएस अधिकारियों सहित 20 अधिकारियों का तबादला किया गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से नई नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव के आदेशों के मुताबिक, विजय कुमार सिद्धप्पा को सचिव राज्यपाल, आयुक्त श्रम विभाग नियुक्त किया है। वहीं, अनीश यादव को पंचायत विभाग के निदेशक के साथ एमडी हाफेड और एमडी हरियाणा इंटरनेशनल होर्टिकल्चर मार्केटिंग कारपोरेशन गन्नौर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विक्रम को एमडी यूएचवीबीएन, एमडी डीएचबीवीएन, विशेष सचिव एनर्जी विभाग तथा एमडी हरियाणा मिनरल लिमिटेड नई दिल्ली, डॉ. सुभिता ढाका को रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां तथा सचिन गुप्ता को सिंचाई विभाग के अतिरिक्त सचिव के साथ प्रशासक एचएसवीपी रोहतक और अतिरिक्त निदेशक अर्बन एस्टेट रोहतक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
एचसीएस अधिकारियों में अमित कुमार को एसडीएम पुन्हाना, विरेंद्र चौधरी को सीईओ जिला परिषद, मनीष कुमार लोहान को सिविल एविएशन के अतिरिक्त निदेशक के साथ अतिरिक्त निदेशक माइनिंग और अतिरिक्त निदेशक सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुरेंद्र सिंह को अतिरिक्त निदेशक मेडिकल कालेज खानपुर कलां, वेद प्रकाश को एसडीएम डबवाली, भूपेंद्र सिंह को एसडीएम पलवल, अशवीर सिंह को एसडीएम बरवाला, संजीव कुमार को एसडीएम बावल, अनमोल को एमडी शुगर मिल सोनीपत, ज्योति नागपाल को सिटीएम गुरुग्राम, सपना यादव को संयुक्त निदेशक प्रशासन हिपा गुरुग्राम, हन्नी बंसल को एसडीएम फरीदाबाद तथा अंकित कुमार को एसडीएम गोहाना, चिनार को स्कूल शिक्षा विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, हरि राम को अप्रतिम सिंह के स्थान पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक), हथीन नियुक्त किया गया है। अप्रतिम सिंह के नियुक्ति के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। वे अपना कार्यभार छोड़ने के बाद मुख्य सचिव कार्यालय में अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
---
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा