हिसार : कर्मचारियों के अनुभव व समर्पण ने विश्वविद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : प्रो. विनोद वर्मा

 


लुवास में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान

में समारोह आयोजित

हिसार, 16 अप्रैल (हि.स.)। लाला लाजपत राय पशु

चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों

के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार ने सेवानिवृत्त

कर्मचारियों के दीर्घकालीन योगदान, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा को सम्मानपूर्वक स्मरण

करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया

गया, उनमें पूर्व पशु चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. गुलशन नारंग, प्रिंसिपल

साइंटिस्ट डॉ. वीरेंद्र सिंह पंवार, एनिमल अटेंडेंट जसवंत सिंह, एनिमल अटेंडेंट अमीर

सिंह, लैब टेक्नीशियन रत्तन लाल, असिस्टेंट

सतपाल यादव, एनिमल अटेंडेंट जगदीश, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट आशा रानी, फोरमैन दया नंद,

लैब टेक्नीशियन सुशीला कुमारी, सुपरिंटेंडेंट देवी लाल, दफ्तरी हरि ओम तथा लैब अटेंडेंट

विजय कुमार शामिल रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय के

कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने गुरुवार काे अपने संबोधन में सेवानिवृत कर्मचारियों की सेवाओं

की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और समर्पण ने विश्वविद्यालय की प्रगति में महत्वपूर्ण

भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी को स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं

देते हुए स्मृति-चिन्ह भेंट किए।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की अनुसंधान निदेशक

डॉ. सुशीला मान, पशु चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजेश खुराना, विस्तार

शिक्षा निदेशक डॉ. गौतम, छात्र कल्याण निदेशक डॉ. संदीप गुप्ता, मानव संसाधन एवं प्रबंधन

निदेशिका डॉ. सोनिया सिंधु, आईपीवीएस निदेशक डॉ. पवन कुमार, स्नातकोत्तर अधिष्ठाता

डॉ. सुखदीप वोहरा, लेखा नियंत्रक विकास खरब सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष,

संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर