जींद : गोदाम में लगी आग से लाखों रुपये की रूई जली

 


जींद, 05 अगस्त (हि.स.)। रानी तालाब के निकट मंगलवार रात रूई के गोदाम में आग लग गई। जिसमें लाखों रुपये की रूई जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडिय़ों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल यह खुलासा नहीं हो पाया कि आग कैसे लगी है।

कौशिक नगर निवासी संदीप ने रानी तालाब के निकट रूई का गोदाम बनाया हुआ है। मंगलवार रात गोदाम में अचानक आग की लपटें उठने लगी। घटना का उस समय पता चला जब आसपास के लोगों को गोदाम में आग लगी देखी। स्थानीय लोगों ने अपने पास मौजूद संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग लगातार फैलती चली गई। बाद में आग की सूचना पाकर गोदाम मालिक तथा फायर बिग्रेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई और मजदूरों की सहायता से आग पर काबू पाया।

जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गोदाम में रखी रूई की गांठें जल कर राख हो चुकी थी। गोदाम को भी काफी नुकसान पहुंचा है। गोदाम मालिक संदीप ने बताया कि काफी मात्रा में गोदाम में रूई की गांठें तथा खुली रूई रखी हुई थी। अचानक रात को गोदाम मे आग भड़क उठी, जिसमें काफी मात्रा में रूई जल गई। जिसमें उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा