सोनीपत: घर से सात लाख रुपये नकदी-जेवर चोरी, डीवीआर गायब

 


सोनीपत, 30 मार्च (हि.स.)। जिले के खरखौदा क्षेत्र में मकान से नकदी और जेवर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है।

चोर मुख्य गेट खोलकर घर में घुसे और सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ

ले गए।

शिकायतकर्ता हितेश ने साेमवार काे पुलिस को बताया कि वह अपने भाई हिमांशु के साथ घर के चौबारे

में सो रहा था। उनकी माता पड़ोस में गई थीं और जाते समय मुख्य गेट की कुंडी लगाकर गई

थीं। रात जब वह लौटीं तो मुख्य गेट खुला मिला, जिससे परिवार को शक हुआ। घर के अंदर

जाकर देखा तो लोबी में लगा डीवीआर गायब था और तारें बिखरी पड़ी थीं। मंदिर वाले कमरे

में सामान अस्त-व्यस्त मिला। जब लॉकर की जांच की गई तो उसमें रखी नकदी और जेवर गायब

पाए गए।

चोर

घर से लगभग सात लाख 20 हजार रुपये नकद ले गए। इसके अलावा सोने की चैन, अंगूठियां, लॉकेट,

बालियां, नथ और करीब एक किलो चांदी की पाजेब सहित अन्य आभूषण चोरी कर लिए गए। चोरी

हुए सामान की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। इस वारदात की सबसे चौंकाने वाली बात

यह है कि मुख्य दरवाजे और लॉकर का ताला टूटा नहीं मिला। इससे आशंका जताई जा रही है

कि आरोपियों को घर की जानकारी थी या मास्टर चाबी अथवा तकनीकी तरीके का इस्तेमाल किया

गया।

घटना

की सूचना मिलने पर एएसआई प्रदीप टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ,

डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज

कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है

और संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना