जींद : फर्जी ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर ठगने वाला काबू
जींद, 02 जुलाई (हि.स.)। जींद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के खिलाफ लगातार की रही कार्रवाई के तहत थाना साइबर क्राइम टीम ने फर्जी ऑनलाइन निवेश गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
थाना साईबर क्राइम जींद के प्रभारी उप निरीक्षक जगदीप सिंह ने गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि गांव दनौदा खुर्द निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को 24 अप्रैल 2026 को दी शिकायत में बताया था कि वह इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन के संपर्क में आया। जिसके माध्यम से उसे एसएमसी रिसोर्स शेयरिंग ग्रुप में जोड़ा गया। बाद में उसे एक्सकलूसिव सर्विस ग्रुप से नामक दूसरे व्हाट्सअप ग्रुप में शामिल किया गया। जहां आरोपित ने स्वयं को सेबी रजिस्टर्ड विशेषज्ञ बताया तथा स्टॉक मार्केट में निवेश कर कम समय में भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया गया था। जहां उसने अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग बैंक खातों में कुल 16 लाख 40 हजार आरोपित के पास भेज दिए थे।
कुछ समय बाद जब उसने पैसे निकवाने कि कोशिश कि तो उन्होंने ओर पैसों कि मांग की। जिस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर थाना साइबर क्राइम ने भिवानी के गांव खरक कलां निवासी हिमांशु को गिरफ्तार यिका था। हिमांशु ने पूछताछ में इस फर्जीवाड़े में चरखी-दादरी निवासी आशीष की संलिप्ता बताई। जिस पर टीम ने आशीष को नियमानुसार गिरफ्तार करके दस हजार रुपये की नगदी बदामद की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा