सोनीपत:वेब सीरीज में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ शिकायत

 


महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष पहुंची पुलिस थाने

सोनीपत, 17 जून (हि.स.)। यूटयूब पर चल रही एक वेब सीरीज में महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां किए जाने के विरोध में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष की सोनीपत के गन्नौर पुलिस को शिकायत देकर जांच की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता कमलेश पांचाल ने इस संबंध में शिकायत देकर यूटयूब पर वीडियो

सामग्री को महिलाओं की गरिमा और सम्मान के विरुद्ध बताया है।

शिकायत

में वेब सीरीज के निदेशक, निर्माता तथा अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

कमलेश पांचाल का कहना है कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर महिलाओं का अपमान किसी भी

स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को अपनी

बात रखने का अधिकार देता है, लेकिन किसी व्यक्ति या वर्ग के सम्मान को ठेस पहुंचाने

की अनुमति नहीं देता।

शिकायत

में संबंधित वीडियो श्रृंखला पर रोक लगाने तथा प्रसारित सामग्री को सभी मंचों से हटाने

की मांग की गई है। मामले की जांच की जिम्मेदारी एएसआई सुशील को सौंपी गई है। पुलिस

ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई

की जा रही है।

पुलिस

अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं की अस्मिता और सम्मान के खिलाफ किसी भी प्रकार की

आपत्तिजनक या गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों

के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है

कि वे किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को साझा न करें। ऐसी सामग्री दिखाई देने पर उसकी सूचना

तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना