एनआईआरसी हिसार ब्रांच की नई कमेटी का गठन, सीए अजय गोयल बने चेयरमैन

 


आईसीएआई के मानकों

के अनुसार पूरी तत्परता से कार्य करेगी एनआईआरसी हिसार ब्रांच : सीए अजय गोयल

हिसार, 28 फरवरी

(हि.स.)। चार्टर्ड अकाउंटेंट की संस्था एनआईआरसी हिसार ब्रांच की नई कमेटी का गठन सहमति

से किया गया। सीए अजय गोयल को चेयरमैन, सीए विशेष भारद्वाज को वाइस चेयरमैन, सीए राजेश

सिहाग को सचिव, सीए सुनील गोदारा को कोषाध्यक्ष व सीए प्रतीक आर्य को एनआईसीएएसए चेयरमैन

का दायित्व सौंपा गया है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर भव्य स्वागत

किया गया। इस दौरान एनआईआरसी हिसार ब्रांच के निवर्तमान चेयरमैन सीए अमन बंसल व अन्य

निवर्तमान पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

नव नियुक्त चेयरमैन

सीए अजय गोयल व समस्त पदाधिकारियों ने शनिवार काे आश्वस्त किया कि द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया

(आईसीएआई) द्वारा तय मानकों के अनुसार कार्य किया जाएगा। सीए अजय गोयल ने कहा कि एनआईआरसी

हिसार ब्रांच स्थापित सीए व सीए की शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के प्रति

पूरी तरह समर्पित है। इतना ही नहीं वित्तीय प्रबंधन, वित्तीय लेखांकन, कराधान व वित्त

से संबंधित अन्य समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन के लिए भी एनआईआरसी सदैव तत्पर

है।

सीए अजय गोयल ने

स्पष्ट किया कि एनआईआरसी समय-समय पर कार्यशालाएं, प्रशिक्षण व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

करती रही है। इस परिपाटी को कायम रखते हुए सीए, सीए के विद्यार्थियों एवं वित्तीय संस्थाओं

से जुड़े प्रतिनिधियों के लिए जागरूकतापूर्ण आयोजन किए जाएंगे। एनआईआरसी हिसार ब्रांच

की नई कमेटी के गठन पर कई सीए फर्म व वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी संस्थाओं ने बधाई प्रेषित

की है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर