बजट 2026-27 आम जनमानस के सामाजिक-आर्थिक उत्थान को गति देगा : डॉ. अरविंद शर्मा

 




सोनीपत, 02 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश बजट 2026-27 आम जनमानस के सामाजिक-आर्थिक उत्थान को गति देगा। उन्होंने गोहाना में मास्टर प्लान 2041 की घोषणा को क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। बजट पिछले वर्ष की तुलना में 10.28 प्रतिशत अधिक है। विभिन्न विधायकों और भाजपा नेताओं ने इसे जनकल्याणकारी और विकसित हरियाणा की दिशा में अहम कदम बताया।

विधायक निखिल मदान ने कहा कि नायब सरकार का दूसरा बजट जनता की उम्मीदों पर खरा

उतरा है और यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक

विकसित भारत और विकसित हरियाणा के लक्ष्य को साकार करने में यह बजट महत्वपूर्ण भूमिका

निभाएगा। बजट में किसानों के लिए हरियाणा एग्री डिस्कॉम नाम से तीसरी बिजली कंपनी बनाने

की घोषणा की गई है, जिससे किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। सहकार

से समृद्धि और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए 2000 नए वीटा बूथ खोले जाएंगे, जिनमें

20 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।

खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए 12 जिलों में 21 नए खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे।

एक लाख युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की प्रशिक्षण दी जाएगी। हर नारी स्वस्थ नारी

योजना के तहत प्रत्येक जिले में स्वास्थ्य क्लिनिक स्थापित होंगे। नए जिले हांसी को

आधुनिक जिले के रूप में विकसित किया जाएगा।

शिक्षा क्षेत्र में भिवानी, करनाल, फरीदाबाद, नूंह, पंचकूला, सोनीपत और पलवल

के 25 विद्यालयों को एकल पाली में परिवर्तित किया जाएगा। माजरा लोहरी गुरुग्राम, खेड़ी

तलवाना महेंद्रगढ़, नारायणगढ़, अंबाला और पानीपत में चार नए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान

खोलने का प्रस्ताव है।

सोनीपत, हिसार, अंबाला शहर, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, नीलोखेड़ी, बहादुरगढ़,

बरवाला और पानीपत में आधारभूत ढांचे के लिए 500 करोड़ रुपये का विशेष सक्षम कोष बनाया

जाएगा। सभी सरकारी भवनों, स्वायत्त शैक्षणिक संस्थानों और पंजीकृत गौशालाओं को सौर

ऊर्जा आधारित परिसरों में बदला जाएगा।

14 वर्ष की लगभग तीन लाख किशोरियों का एचपीवी वैक्सीन से टीकाकरण किया जाएगा।

प्रत्येक जिला और उपमंडल अस्पताल में समस्त नारी सशक्त परिवार क्लिनिक स्थापित होंगे।

लोहारू, बरवाला, नरवाना, समालखा, महम, रादौर और पेहवा में महिला पुलिस थाने खोले जाएंगे।

सोनीपत, गोहाना और बहादुरगढ़ में तीन नए साइबर अपराध पुलिस थाने स्थापित होंगे। पुलिस

महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी के अधीन एटीएस का गठन होगा।

लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा एक लाख रुपये से बढ़ाकर एक लाख 80 हजार रुपये की

जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए 1000 वृद्ध देखभाल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

दिया जाएगा। देसी कपास की प्रोत्साहन राशि 3000 रुपये से बढ़ाकर 4000 रुपये की जाएगी।

जिला गोहाना भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक की अगुवाई में कार्यकर्ताओं

ने बजट का प्रसारण सुना।

बिजेंद्र मलिक ने कहा कि यह बजट हर वर्ग के हित में है और

अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा। उपस्थित नेता डा. डॉ.राममेहर राठी, सूरजमल शर्मा ने

इसे समावेशी और विकासोन्मुखी बजट बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना