जींद : भाजपा स्थापना दिवस पर घरों पर फहराए पार्टी के झंडे

 




जींद, 06 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा ने स्थापना दिवस को सोमवार को धूमधाम से मनाया। इस दौरान पार्टी के झंडे हर बूथ पर फहराए गए और कार्यकर्ता अपने घरों पर भी झंडा लगाएंगे। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा, मंडल अध्यक्ष सतीश जांगड़ा, संजय चहल, महामंत्री रमेण राणा, रोहताश खटकड़ ने भी अपने-अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जनता के बीच जाकर संपर्क अभियान चलाया और सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।

विधायक ने कहा कि आज भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रए सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में विकसित भारत के संकल्प के साथ पूरी शक्ति और युक्ति से काम कर रही है। इस काम में भारत की जनता का पूरा विश्वास और समर्थन मिल रहा है। स्थापना दिवस पर भाजपा के हर कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करे और उसके प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करे। भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवाए अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी विचारधारा और कार्यों से जोड़ा है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पानीपत जिला प्रभारी डा. भारत भूषण टाक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सोमवार को अपने 47वें स्थापना दिवस का गौरवपूर्ण उत्सव मना रही है। यह अवसर केवल एक राजनीतिक दल की स्थापना का नही बल्कि राष्ट्र सेवाए सुशासन और जनकल्याण के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारविशेष रूप से एकात्म मानववाद और अंत्योदय आज भी पार्टी की नीतियों का आधार हैं। भाजपा ने अपने प्रारंभिक संघर्ष के दौर से लेकर आजतक राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा