जींद : बंगाल में जीत के लिए भाजपा ने प्रयोग किया साम, दाम, दंड भेद : दुष्यंत चौटाला
जींद, 05 मई (हि.स.)। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार से बंगाल में पैरामिल्ट्री, मिल्ट्री, चुनाव आयोग, केंद्र के कर्मचारियों का उपयोग हुआ, जो लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ी चेतावनी है। आज ये बंगाल में किया तो नतीजा क्या आया, यह पूरे देश के सामने है। भाजपा ने तमिलनाडू को छेड़ा नही तो वहां नतीजा क्या रहा सबके सामने है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार को उचाना खंड के गांव मंगलपुर, सफाखेड़ी, काब्रच्छा आदि में कार्यकर्ताओं के सुख, दुख में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केरल के अंदर भाजपा की स्थित भी सामने आ चुकी है। पांडेचेरी में जहां सहयोग की सरकार थी, वहां भाजपा के कितने विधायक जीते। आज जिस तरीके से बंगाल का चुनाव लड़ा गया वो साफ दिखाता है कि नैतिक तौर पर सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करके ये जीत दर्ज की है।
चौटाला ने कहा कि एसआईआर के नाम पर एक करोड़ से अधिक वोट काटे। वहां पर भाजपा के उम्मीदवारों का बड़ी संख्या में जीतना यह साफ दिखाता है कि इस चुनाव के अंदर एक ही टारगेट था कि साम, दाम, दंड भेद किसी प्रकार से चुनाव जीते। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी प्रदेश की मंडियों के दौरे तो कर नही रहे पंजाब के दौरे कर रहे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि चौधरी भजनलाल हरियाणा प्रदेश का लंबे समय तक नेतृत्व कर चुके है। इस तरह की टिप्पणी किसी भी उस व्यक्ति के विरूद्ध जिसने प्रदेश का नेतृत्व किया है उसको लेकर आम जनता में भी रोष है। रेखा शर्मा कोई एमसी नही है, राज्यसभा की सदस्य हैं और वो महिला आयोग की चेयरमैन भी रह चुकी हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा