प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में किसान कल्याण के कार्य कर रही सरकार : डा. अर्चना गुप्ता

 


जींद, 16 जून (हि.स.)। भजापा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जींद किसानों की धरती है और हरियाणा की पहचान भी किसान और कृषि से जुडी हुई है। किसान स्मृद्ध होगा तो देश स्मृद्ध होगा। किसान मजबूत होगा तो भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने जनता व किसानों से किए वादों को पूरा किया है। सरकार महिलाओं, युवाओं और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित है।

डा. अर्चना गुप्ता प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद मंगलवार को पहली बार जींद पहुंची। जींद पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, मंत्री कृष्ण बेदी, डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा, उचाना विधायक देवेंद्र अत्री, सफीदों विधायक रामकुमार गौतम सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि उन्हें मिला यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नही है बल्कि भजापा के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है।

भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और उसी की मेहनत, तपस्याऔर समर्पण से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन बनी है। आज भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक गतिविधि यों तक सीमित नही है बल्कि सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य भी कर रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के जींद पहुुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यहां पत्रकारों ने सवाल किया कि बहु बनने के बाद जींद आई हैं तो कहा कि वो बहु बन कर तो कई बार जींद आई हैं लेकिन प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद वो पहली बार जींद आई हैं। यहां वो अपने कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। महिलाओं को बीजेपी सरकार के बढावा देने के सवाल पर डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा महिलाओं को आगे ले जाने का काम कर रही है। संगठन में महिलाओं 33 प्रतिशत की भागीदारी को सुनिश्चित किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा