सोनीपत: भाजपा कार्यकर्ता महिलाओं ने प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका
सोनीपत, 13 अक्टूबर (हि.स.)। सोनीपत
और गोहाना में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल
गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। गोहाना में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना शर्मा के
नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फुहारा चौक पर नारेबाजी कर राहुल गांधी का पुतला फूंका।
सोनीपत के बिस्वामिल चौक पर मंगलवार को जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका दहिया
के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। प्रदर्शन में भाजपा के पूर्व प्रदेश
अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, महापौर राजीव जैन, अशोक भारद्वाज और दिनेश अत्री सहित कई नेता
मौजूद रहे। प्रदर्शन
के दौरान रीना शर्मा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता महिलाओं के
सम्मान की बात तो करते हैं, लेकिन उनके व्यवहार में इसके प्रति गंभीरता नजर नहीं आती।
उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान किसी राजनीतिक दल तक सीमित मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे
समाज की जिम्मेदारी है। राजनीतिक दलों को इस मामले में दोहरे मापदंड अपनाने के बजाय
अपने आचरण में भी पारदर्शिता रखनी चाहिए।
रीना
शर्मा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न से जुड़े
आरोपों और मणिपुर से जुड़े एक कांग्रेस सांसद के मामले का जिक्र करते हुए कांग्रेस
नेतृत्व से अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इन
मुद्दों पर संतोषजनक जवाब नहीं दे रही है।
प्रदर्शनकारी
महिलाओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े गंभीर मामलों में राजनीतिक भेदभाव नहीं
होना चाहिए। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार
कार्रवाई की जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से महिलाओं से जुड़े मामलों
पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की। प्रदर्शन
के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला जलाकर अपना विरोध
जतायावहीं सोनीपत में प्रोटेस्ट के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
मोहनलाल बडोली, मेयर राजीव जैन, अशोक भारद्वाज,दिनेश अत्री सहित लोग उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना