रोहतक: केंद्रीय बजट को विधायक बतरा ने बताया निराशाजनक, हर वर्ग परेशान

 


रोहतक, 05 फ़रवरी (हि.स.)। केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा स्कीम का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के बाहर सांकेतिक धरना दिया और शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त के माध्यम से राष्टपति के नाम ज्ञापन सौंपा। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस विधायक बीबी बतरा ने कहा कि भाजपा सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है और विकास कार्याे से सरकार का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का देश की आजादी में अहम योगदरान रहा और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने महात्मा गांधी के नाम पर गरीब व मजदूर वर्ग के हितो के लिए ही मनरेगा स्कीम की शुरूआत की थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ वोट बैक के लिए ही स्वतंत्रता सेनानियों का इस्तेमाल किया है और अब सरकार ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम ही हटाया है, बल्कि पूरी योजना को ही बदल दिया है, जिससे गरीब एवं कमेरे वर्ग को कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा से 2026-2027 तो संभाला नहीं जा रहा है और सपने 2047 के विकसित भारत के देख रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में जब सता छोड़ी तब हरियाणा पर 68 हजार करोड रूपये का कर्जा था, लेकिन आज वर्तमान सरकार ने प्रदेश पर 4 लाख 25 हजार करोड रूपये का कर्जा बढ़ा दिया है। यह हरियाणा ही नहीं बल्कि सभी केन्द्र शासित प्रदेशों का हाल है।

बतरा ने कहा कि सरकार जो नया एक्ट लेकर आई है, वह भी पूरी तरह से खोखला है और किसी वर्ग को कोई फायदा नहीं होने वाला है। साथ ही उन्होंने केन्द्रीय बजट को लेकर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह बजट पूरी तरह से निराशा जनक है। उन्होंने सवाल किया कि जब सरकार ने मनरेगा को डिलिट कर दिया तो उसके लिए बजट में फंड का आखिर क्यों प्रावधान किया गया है।

इस अवसर पर विधायक शंकुतला खटक, बलराम दांगी, शहरी जिला अध्यक्ष कुलदीप केडी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलवान सिंह रंगा, प्रशित देशवाल, विजय गोयल, कदम अहलावत, योगेन्द्र बोस, पंकज सचदेवा, बलदेव मिगलानी, निर्मला बल्हारा, सुनील भडक़, चरणजीत शर्मा, विकास परमार, सोनू जांगडा, संगीता, कविता शर्मा, गीता भारती, सुदेश हुड्डा, विजय ठेकेदार, बलजीत राणा, अनिल सैनी, शुलभ गुगनानी, संजय दलाल, अनुराग, जितेन्द्र वाल्मीकि, चंचल नांदल, संतलाल, सुरेन्द्र, धनपति हुड्डा, रमेश खुराना प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल