हिसार : सारंगपुर में बिश्नोई समाज संस्कार परीक्षा आयोजित, 15 परीक्षार्थियों ने हासिल किए शत-प्रतिशत अंक

 


गुरु जम्भेश्वर भगवान के उपदेशों, 29 नियमों और सबदवाणी पर आधारित थी परीक्षा,

प्रश्नोत्तरी पुस्तक का विमोचन

हिसार, 19 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के गांव सारंगपुर में बिश्नोई समाज संस्कार

परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में लगभग 55 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से

15 परीक्षार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। परीक्षा में गुरु जम्भेश्वर भगवान

के उपदेशों, 29 नियमों और सबदवाणी पर आधारित 50 प्रश्न पूछे गए।

अभियोजन विभाग के पूर्व निदेशक बनवारी लाल बिश्नोई एडवोकेट के विजन के अंतर्गत

आयोजित परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य

व्यक्तियों और परीक्षार्थियों को सभी प्रकार के नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया

गया। कार्यक्रम के दौरान बनवारी लाल बिश्नोई द्वारा लिखित एवं संपादित लघु पुस्तक प्रश्नोत्तरी

का विमोचन भी किया गया। इस पुस्तक में बिश्नोई समाज के 29 नियमों, सबदवाणी और जाम्भाणी

साहित्य से संबंधित प्रश्न उत्तर सहित दिए गए हैं।

पुस्तक का उद्देश्य समाज की भावी पीढ़ी में गुरु जम्भेश्वर भगवान के सिद्धांतों,

29 नियमों, सबदवाणी और जाम्भाणी साहित्य के प्रति रुचि पैदा करना तथा युवाओं को नशे

से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। यह पुस्तक नई पीढ़ी को समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक

विरासत से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी।

इस अवसर पर नथाराम सुथार, आत्माराम सुथार, राजेंद्र मांजू, रामप्रकाश मेहला,

पृथ्वीसिंह काकड़, रामसिंह खदाव, जगदीश खदाव, होशियार सिंह काकड़, विशेष कुमार एडवोकेट,

लालचंद खिचड़, संदीप चाहर, दलीप चाहर और अमित ईशरवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित

रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर