सोनीपत में बीच सड़क चालक से मारपीट, लूटपाट कर आरोपी फरार
सोनीपत, 23 मार्च (हि.स.)। जिले के गन्नौर क्षेत्र में बीच सड़क पर गुंडागर्दी दूध सप्लाई कर रहे चालक और उसके
साथी पर युवकों ने हमला कर मारपीट की और लूट की वारदात को अंजाम दिया और भाग गए। घटना
के बाद पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुरुक्षेत्र
के देवीदासपुरा निवासी अशोक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी गाड़ी में
करनाल से दूध लेकर सोनीपत आ रहा था। गाड़ी में उसके साथ ड्राइवर सूरज भी मौजूद था।
जब वे गन्नौर के रेलवे रोड से होते हुए जनता स्कूल रोड पर पहुंचे, तभी एक स्विफ्ट और
एक वरना कार में सवार पांच-छह युवक उनके आगे आकर खड़े हो गए और रास्ता रोक लिया। पीड़ित
के अनुसार, कारों से उतरते ही युवकों ने बिना किसी कारण दोनों पर हमला कर दिया। आरोपियों
ने चालक सूरज को बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। अशोक का कहना है
कि आरोपियों ने लूट की नीयत से वारदात को अंजाम दिया और नगद राशि लेकर भाग गए। घटना
के बाद घायल सूरज का मेडिकल कराया गया, जिसमें उसके शरीर पर तीन चोटें पाई गईं। मेडिकल
रिपोर्ट को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस
ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें वारदात फुटेज में दिखाई दिया
कि कार सवार युवकों ने गाड़ी रुकवाकर चालक के साथ मारपीट की। मामला दर्ज होने के बाद थाना गन्नौर में तैनात एएसआई सतबीर जांच कर रहे हैं। उन्हाेंने साेमवार काे बताया कि पुलिस
सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के
प्रयास में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना