जींद : विदेश मे रह रहा भांजा बनकर व्यक्ति से साढ़े तीन लाख ठगे

 


जींद, 03 मई (हि.स.)। साइबर थाना पुलिस ने विदेश मे रह रहा भांजा बनकर एक व्यक्ति से साढ़े तीन लाख रुपये ठगने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव सिवानामाल निवासी राजकुमार ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भांजा गांव बरौदा निवासी विनोद लगभग छह साल से न्यूजीलैंड में रह रहा है। गत तीस मार्च को उसे व्हाट्सअप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उसका भांजा विनोद बताया। उसने कहा कि वह रोहतक में प्लाट खरीदना चाहता है। इसलिए उसके खाते में साढ़े तीन लाख रुपये भेज रहा है। उसने नेट बैंकिंग तथा यूपीआई की जानकारी नही है। कुछ समय के बाद फिर से कॉल आई कि उसे न्यूजीलैंड पुलिस ने पकड़ लिया है। जो रुपये उसने आपके खाते में भेजे हैं, वह फ्रॉड रुपया है।

इसलिए वह रुपये वापस भेज दो। फिर उसने स्कैनर भेज कर किसी से रुपये डलवाने के लिए कहा। जिस पर सीएससी वाले अजय के पास पहुंचा और तीस हजार रुपये उस समय डलवा दिए। रवि के खाते से दो लाख 70 हजार रुपये भेजे गए। इस प्रकार उसने अजय तथा रवि के माध्यम से साढ़े तीन लाख रुपये स्कैनरों के माध्यम से आरोपित के खाते में भेज दिए। बावजूद इसके आरोपित की रुपयों की डिमांड लगातार जारी रही। जब उसने बैंक जा कर अपने खाते में आए रुपयों के बारे में पूछा तो पता चला कि उसके खाते में कोई रुपये विदेश से नही आए है। जिस पर उसने अपनी बहन से बातचीत की तो पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। रविवार को जानकारी देते हुए साइबर थाना के जांच अधिकारी धर्मवीर ने बताया कि पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा