जींद : हरियाणा व पंजाब के खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर किसानों का धरना समाप्त

 


चार सितंबर काे केंद्रीय मंत्री मनाेहर लाल से हाेगी बैठक

जींद, 19 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा व पंजाब के खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर पर किसानों की बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत हुई। बैठक में अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि अगामी चार सितंबर को दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के साथ उनकी बैठक करवाई जाएगी। जिसे किसानों ने मान लिया। एसडीएम नरवाना के आश्वासन पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने यात्रा चार सितंबर तक स्थगित करने का ऐलान किया। वहीं खनौरी-दाता सिंहवाला बॉर्डर खुलने से राहगीरों ने स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। बैठक में दल्लेवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों को यात्रा से रोका था। अब अगर चार सितंबर को बैठक में सकारात्मक परिणाम नहीं आया तो किसान पूरे भारत में फिर यात्रा शुरू करेंगे। वहीं अब किसानों ने धरना भी समाप्त करने की घोषणा कर दी है।

गौरतलब है कि गत 16 अगस्त को किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए दातासिंह वाला बार्डर को सील कर दिया गया था। जिस पर किसानों ने पंजाब के खनौरी बार्डर पर धरना शुरू कर दिया था। अधिकरियों ने अहतियात के तौर पर दातासिंह वाला बोर्डर सील कर दिया था। बुधवार को किसान नेता अभिमन्यू कुहाड़ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय शिष्टमंडल अधिकारियों से बातचीत करने पहुंचा। वार्ता में चार सितंबर को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से बातचीत करवाने का आश्वासन दिया गया। जिस पर किसानों ने दिल्ली कूच को स्थगित कर धरने को समाप्त कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा