सोनीपत: आईपीएल 2026 के मैच पर ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, दस आरोपी गिरफ्तार

 

सोनीपत, 23 अप्रैल (हि.स.)। हैदाराबाद के सोनीपत जिला पुलिस ने थाना बहालगढ़ और सीआईए-एक की टीम ने एपेक्स ग्रीन सोसायटी के एक फ्लैट से दस लोगों को गिरफ्तार कर आईपीएल 2026 के मैच (सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स) पर चल रहे ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया, जिसमें कई मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलिस

टीम कुमासपुर चौक जीटी रोड पर गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एपेक्स

ग्रीन सोसायटी के टावर-सी फ्लैट नंबर 31 में ऑनलाइन सट्टा चल रहा है। सूचना पुख्ता

मानकर पुलिस ने तलाशी वारंट लेकर दबिश दी। फ्लैट के अंदर से सट्टे की बातचीत सुनाई

दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों कमरों में एक साथ प्रवेश कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़

लिया। आरोपी लाइव मैच पर दांव लगा रहे थे और फोन के जरिये अन्य लोगों को भी जोड़ रहे

थे। गिरफ्तार आरोपियों में नीरज, साहिल, सचिन, कबीर, राहुल, संदीप, नमन, नवीन, दीपक

और नीतिश शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और फर्जी

सिम कार्ड तथा सरकार द्वारा बंद की गई वेबसाइटों का उपयोग करता था। लोगों को ज्यादा

मुनाफे का लालच देकर सट्टे में फंसाया जाता था।

पुलिस

ने कई लैपटॉप, महंगे मोबाइल फोन, टैबलेट और वाई-फाई राउटर जब्त कर सील कर दिए हैं।

उपकरणों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता

की विभिन्न धाराओं और हरियाणा पब्लिक जुआ रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया

है। अब पुलिस गिरोह के वित्तीय लेनदेन और अन्य राज्यों से जुड़े संपर्कों की जांच कर

रही है। इस नेटवर्क के तार कई शहरों तक फैले हो सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना