सोनीपत पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोपी काे किया गिरफ्तार
सोनीपत, 14 जुलाई (हि.स.)। सोनीपत
पुलिस की क्राइम यूनिट कुंडली ने हेरोइन तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार
किया है। आरोपी की पहचान सोनीपत के संत कबीर आश्रम, गांव कालूपुर निवासी रविंद्र के
रूप में हुई है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत
में जेल भेज दिया।
पुलिस
के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को क्राइम यूनिट कुंडली में तैनात सहायक उप निरीक्षक प्रदीप
अपनी टीम के साथ रोहट नहर पुल क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी
झरोठी टोल से सोनीपत की ओर कार में हेरोइन लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस
टीम ने कंवाली मोड़ पर नाकाबंदी की। कुछ
देर बाद एक कार आती दिखाई दी। शक के आधार पर पुलिस ने कार को रुकवाकर चालक से पूछताछ
की। तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की दाहिनी जेब से सफेद रंग की पारदर्शी पॉलिथीन में
गांठ जैसा पदार्थ मिला। जांच में वह हेरोइन निकली। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने
पर पॉलिथीन सहित वजन 146 ग्राम पाया गया।
इस संबंध
में थाना सदर सोनीपत में मादक द्रव्य पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया
गया है। मामले की आगे की जांच सहायक उप निरीक्षक मनोज की टीम कर रही है। पुलिस अधिकारियों
ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना