हिसार : महिला वर्ग में अजनू और पुरुष वर्ग में अर्पित दौड़े सबसे तेज

 


सीनियर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का समापन

हिसार, 21 अप्रैल (हि.स.)। एथलैटिक्स हिसार की

ओर से निकटवर्ती गांव बालक में सीनियर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया

गया जिसमें जिले भर से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ओम प्रकाश भादू, मनोज कड़वासरा, हरपाल सरसाना,

वीरेंद्र पीटीआई, जगदीप रेड्डू एवं सुखवीर कमांडो ने दीप प्रज्वलित करके किया।

प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं भाग लिया।

खेल मीडिया प्रभारी प्रदीप कनोह ने मंगलवार काे बताया कि कार्यक्रम

का समापन मदन शर्मा, देव रेड्डी, अनिल गुणपाल, मंदीप शर्मा, मोनू एवं अनुज शर्मा, सोनू,

सोमवीर, साहिल, अक्षय, धर्मेंद्र पवार, अजीत सिवानी के द्वारा किया गया। उन्होंने विजेता

खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस प्रकार रहे अंतिम परिणाम

महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अजनू ने प्रथम,

हीना ने द्वितीय तथा सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में निशु प्रथम,

अंजू द्वितीय तथा हीना तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर में मनीषा प्रथम, मुस्कान द्वितीय

और पायल तृतीय स्थान पर रही। 5000 मीटर दौड़ में साक्षी ने प्रथम, सुनिधि ने द्वितीय

तथा रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फील्ड इवेंट्स के हैमर थ्रो में मीनाक्षी प्रथम,

कोमल द्वितीय और सोनिका तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में हिमानी ने प्रथम

तथा शबनम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अर्पित ने

प्रथम, सहजनूर ने द्वितीय और कमलदीप ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर में आकाश

प्रथम, योगेश द्वितीय तथा रवि तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर में अनुज प्रथम, मयंक द्वितीय

और राकेश तृतीय स्थान पर रहे। 5000 मीटर दौड़ में संदीप ने प्रथम, अजय ने द्वितीय और

विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

फील्ड इवेंट्स के लॉन्ग जंप में नैतिक प्रथम,

शेखर द्वितीय और अनूप तृतीय स्थान पर रहे। जेवलिन थ्रो में अंकुश प्रथम, नवनीत द्वितीय

तथा साहिल तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) में योगेश ने प्रथम, हेमंत

ने द्वितीय और विशाल ने तृतीय, रिंकू तिहरी कूद में पहला स्थान प्राप्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर