हिसार : मुठभेड़ में बहादुरी और पॉक्सो मामले में कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

 


एसपी ने चार पुलिसकर्मियों सहित छह कर्मचारियों को

दिए प्रशंसा पत्र

हिसार, 23 नवंबर (हि.स.)। गंभीर अपराधों में साहस, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा

का परिचय देकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के छह अधिकारियों एवं कर्मचारियों को

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने साेमवार काे प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। इनमें फिरौती मांगने

के मामले में आरोपी प्रदीप की गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में बहादुरी दिखाने वाली

सीआईए हिसार की टीम के चार पुलिसकर्मी तथा पॉक्सो मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी

करने वाली पुलिस अधिकारी शामिल हैं। एसपी ने पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते

हुए उनका हौसला बढ़ाया।

सम्मानित होने वालों में सीआईए के एएसआई राममेहर, मुख्य सिपाही रविन्द्र, मुख्य

सिपाही अजय और पीएसआई नवीन शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों ने फिरौती मांगने के मामले

में आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार करने के दौरान हुई मुठभेड़ में साहस और बहादुरी का परिचय

दिया था।

इसी तरह थाना आजाद नगर में पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार

करने में सराहनीय भूमिका निभाने वाली पीएसआई मोना तथा अग्रोहा थाना में उत्कृष्ट कार्य

करने वाले मुख्य सिपाही रमेश को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि पुलिसकर्मियों की बहादुरी, मेहनत और

समर्पण से विभाग की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ आमजन का पुलिस पर विश्वास भी मजबूत होता

है। गंभीर अपराधों, नशा तस्करी तथा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में प्रभावी

कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते

हुए भविष्य में भी इसी उत्साह, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित

किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर