हिसार भाजपा में तीन जिला सह मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति

 


नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सहित वरिष्ठ

नेताओं का जताया आभार

हिसार, 08 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने जिले में संगठनात्मक नियुक्तियां करते हुए सतनाम

सैनी, राजपाल बेनीवाल और विवेक शर्मा को जिला सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी

है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य के साथ विचार-विमर्श

के बाद इन नियुक्तियों के आदेश जारी किए। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने गुरुवार काे बताया कि वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श

के बाद जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने संगठन की मजबूती व पार्टी के काम को गति देने

के लिए तीनों सह मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी

संगठन व कामकाज को और गति मिलेगी।

उधर, नवनियुक्त जिला सह मीडिया प्रभारियों ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता,

जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का

आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर खरा

उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने

के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर