हिसार : कुलबीर पोश एक्ट इंटरनल कम्पलेंट्स कमेटी के मैंबर नियुक्त
हिसार, 03 मार्च (हि.स.)। लंबे समय से पोश एक्ट-2013
पर काम कर रहे कुलबीर सिंह को हरियाणा स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन ने पोश एक्ट के तहत
इंटरनल कम्पलेंट्स कमेटी का मैंबर नियुक्त किया है। कुलबीर सिंह पोश एक्ट-2013 को लेकर
गंभीरता से जागरुकता अभियान चलाए हुए हैं। वे हरियाणा पुलिस में भी एडीजी श्रीकांत
जाधव के नेतृत्व में पांच जिलों में ट्रेनिंग दे चुके हैं इसके तहत सभी थानों में पोश
एक्ट की जानकारी दी गई। वे एक्स नॉडल सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी गुरुग्राम भी रह चुके
हैं। पोश एक्ट पर काम करने पर कुलबीर सिंह को नई दिल्ली में आयोजत जी-20 सम्मेलन में
भी सम्मानित किया जा चुका है। कुलबीर सिंह ने मंगलवार काे कहा कि खेलों में सेक्सुअल हरासमेंट के
मामलों में खिलाडिय़ों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी और ऐसे मामले न होने पाएं
इस पर काम किया जाएगा
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर