हिसार : अनिल रूहल बने उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के महासचिव

 


हरियाणवीं संस्कृति को आगे बढ़ाने में अनिल रूहल

का अह्म योगदान

हरियाणवीं लोक गायक चुटकले सम्राट के नाम से

भी जाने जाते है रूहल

हिसार, 13 अप्रैल (हि.स.)। उपायुक्त कार्यालय

कर्मचारी संघ के कर्मचारियों की बैठक उपायुक्त कार्यालय में हुई। बैठक में उपायुक्त

कार्यालय में कार्यरत अनिल रूहल को सर्वसम्मति महासचिव चुना गया।

अपने चयन पर अनिल ने साेमवार काे सभी कर्मचारियों का आभार

व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे कर्मचारियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे तथा उनकी

समस्याओं को पूरा करवाने पर बल देंगे। अनिल रूहल को हरियाणवीं लोक गायक व चुटकले सम्राट के नाम से भी जाना जाता है। उनके द्वारा सरकारी कार्यक्रमों के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों में

रागनी की विशेष प्रस्तुति दी जाती रही हैं। हरियाणवीं संस्कृति को आगे बढ़ाने में वे

अपना अह्म योगदान देते आ रहे हैं।

गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,

हिसार के गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के पूर्व प्रेस सचिव व क्लेरिक्ल एसोसिएशन

वेलफेयर सोसायटी, हिसार के उप प्रधान मुकेश तंवर सहित अन्य कर्मचारियों ने अनिल रूहल

का महासचिव बनने का स्वागत किया है। मुकेश तंवर ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा उपायुक्त

कार्यालय के सामने 42 दिन तक लगाए गए धरने में भी अनिल रूहल की अहम भूमिका रही थी।

अनिल रूहल कर्मचारी वर्ग को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर