सोनीपत: अनव मलिक व अयानवीर खत्री को भी बेस्ट स्विमर

 


-ओवरऑल

चैंपियनशिप ट्रॉफी ब्राइट स्कॉलर स्कूल को मिली

सोनीपत, 31 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा

स्टेट स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय ओपन जिला तैराकी प्रतियोगिता ऋषि

हुड विश्वविद्यालय, में सोमवार को संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के

80 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी राज्य स्तर पर

होने वाली तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे । ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी ब्राइट स्कॉलर

सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मिली। अनव मलिक और अयानवीर खत्री को भी

बेस्ट स्विमर बने।

प्रतियोगिता

में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को मेयर राजीव जैन ने पदक एवं प्रशस्ति

पत्र प्रदान किये। अपने संबोधन में मेयर जैन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए

कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक विकास के साथ उनके आत्मविश्वास और अनुशासन को भी मजबूत

करते हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना

का परिचय दिया। अलग-अलग

वर्गों में अयानवीर, दक्ष राठी, प्रांजल, इराज, श्रुति और त्रिशा ने बेस्ट स्विमर का

खिताब हासिल किया। वहीं ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी ब्राइट स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल

ने अपने नाम की। शानदार प्रदर्शन के लिए अनव मलिक और अयानवीर खत्री को भी बेस्ट स्विमर के सम्मान से नवाजा गया तथा दोनों

खिलाड़ियों का सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

मेयर

ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा

कि सोनीपत के युवा खिलाड़ी विभिन्न खेलों में लगातार जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर

रहे हैं। उन्होंने तैराकी को बढ़ावा देने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की

और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्विमिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया

के उपाध्यक्ष अनिल खत्री एवं सोनीपत स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव हरबीर ढाका तथा सैंकड़ों

खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना