जींद : दीपावली पर रोशनी से जगमगाएंगे सरकारी स्कूल, विद्यार्थी जलाएंगे शिक्षा के नाम एक दीप
जींद, 05 नवंबर (हि.स.)। इस दीपावली घरों और मंदिरों के साथ प्रदेश के सरकारी विद्यालय भी दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे। त्योहार की खुशियों के बीच विद्यार्थी अपने विद्यालय के नाम एक दीप जलाकर शिक्षा के प्रति सम्मान और अपने शिक्षण संस्थान के साथ भावनात्मक जुड़ाव का संदेश देंगे।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की पहल पर सात नवंबर को प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में एक दीप विद्यालय के नाम अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके तहत शाम ठीक पांच बजे विद्यार्थी और शिक्षक अपने-अपने स्कूल परिसर में दीप प्रज्वलित करेंगे। शिक्षा विभाग की यह पहल केवल दीपावली मनाने तक सीमित नहीं है बल्कि विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति अपनापनए आदरए कृतज्ञता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास भी है।
शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र जारी
जिला एफएलएन जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने गुरूवार को बताया कि इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना समन्वयकों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय मुखियाओं को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। सभी राजकीय विद्यालयों में निर्धारित समय पर कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई करने की जगह नही बल्कि बच्चों के व्यक्तित्वए अनुशासनए सामाजिक व्यवहार और जीवन मूल्यों को विकसित करने का केंद्र हैंए इसलिए दीपावली के अवसर पर विद्यालय के नाम दीप जलाने की पहल विद्यार्थियों को अपने शिक्षण संस्थान के महत्व का अहसास करवाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा