जींद : प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी

 


जींद, 16 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री के शुक्रवार को जींद दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरूवार को रैली कार्यक्रम को लेकर एंबुलेंस कर्मियों की रिहर्सल हुई। इसके अलावा स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी मंथन किया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार है।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिसके लिए लगभग 24 एम्बुलेंस, जिनमें एडवांस लाइफ सपोर्ट एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस शामिल हैं, तैनात की गई हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 60 चिकित्सकों तथा 180 पैरामेडिकल कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों और ड्यूटी स्थल के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर दी गई है।

स्वास्थ्य सेवाएं की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतू समीक्षा बैठक में डायरेक्टर हेल्थ सर्विस, डा. ब्रह्मदीप सिंधु, सिविल सर्जन डा. सुमन कोहली, डिप्टी सिविल सर्जन डा. पालेराम कटारिया, डा. दिनेश गुप्ता, पीएमओ डा. रघबीर पूनिया ने बैठक में प्रत्येक टीम की भूमिका, जिम्मेदारियों तथा आपातकालीन चिकित्सा प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई। इससे पूर्व कार्यक्रम की तैयारियों के अंतर्गत मॉक ड्रिल एवं रिहर्सल का भी आयोजन किया गया। इस दौरान सभी टीमों को उनके निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर भेज कर आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली का अभ्यास कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डा. ब्रह्मदीप ने कहा कि प्रधानमंत्री के शुक्रवार के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लगभग 24 एम्बुलेंस, जिनमें एडवांस लाइफ सपोर्ट एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 60 चिकित्सकों तथा 180 पैरामेडिकल कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों और ड्यूटी स्थल के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा