जींद : बिजली कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर किया प्रर्दशन
जींद, 28 सितंबर (हि.स.)। हाट बिजली घर में अधिवक्ता के साथ मारपीट के आरोपित बिजली कर्मियों को गिरफ्तार करने तथा सभी बिजली कर्मियों के तबादले की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों तथा भाकियू ने सफीदों में रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों तथा भाकियू ने मिनी लघुसचिवालय मे धरना देने के बाद एसडीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद ग्रामीण तथा किसान वापस वापस हाट बिजली घर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। वहीं बार एशोसिएशन ने भी ग्रामीणों तथा किसानों के समर्थन में सोमवार को भी वर्क सस्पेंड रखा।
गांव हाट बिजली घर में गत 16 जुलाई रात को अधिवक्ता के साथ की गई मारपीट के आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को ग्रामीणों तथा भाकियू ने सफीदों में विरोध प्रदर्शन किया। खफा ग्रामीण तथा किसान मिनी लघु सचिवालय पहुंचे और आरोपित बिजली कर्मियों को बचाने का आरोप लगाया। किसान नेता सुरेश कोथ ने कहा कि सरकार खुद आरोपितों को संरक्षण दे रही है। अगर हाट गांव की बिजली काटने की कोशिश की तो उसके परिणाम गल्त होगा। उन्होंने अधिकारियों ने आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर जवाब भी मांगा। भाकियू नेता रत्नमान ने कहा कि डीएसपी कहते हैं कि आरोपित जल्द गिरफ्तार हो जाएंगें। घटना को 12 दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक गिरफ्तार क्यों नही किए गए हैं।
जिसके बाद उन्होंने ने एसडीएम पुलकित मल्होत्रा को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि आरोपित बिजलीकर्मियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। गांव हाट को जगमग योजना के तहत 24 घंटे बिजली दी जाए। हाट बिजली घर के सभी बिजली कर्मियों को तबादला किया जाए। उन्होंने चेताया कि अगर उनकी मांगे नही मानी गई तो किसान तथा ग्रामीण कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। जिसके बाद ग्रामीण तथा किसान वापस गांव हाट बिजली घर में धरने पर लौट गए। वहीं हाट बिजली घर में अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर सोमवार को भी जिला बार में वर्क सस्पेंड रखा। अधिवक्ताओं ने कहा कि वे ग्रामीणों तथा भाकियू की मांगों का समर्थन करते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा