हिसार : बिजली निगमों ने रिकॉर्ड समय में बहाल की आपूर्ति, सभी प्रभावित फीडर किए ऊर्जाकृत: विक्रम सिंह

 


दक्षिण हरियाणा और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों

ने युद्धस्तर पर किया काम

प्रबंध निदेशक ने टीम के प्रयासों की सराहना की

हिसार, 24 अक्टूबर (हि.स.)। बिजली आपूर्ति बहाली के अभियान में दक्षिण हरियाणा

बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने तेजी से कार्य करते हुए सभी

प्रभावित फीडरों को रिकॉर्ड समय में दोबारा ऊर्जाकृत कर दिया। प्रबंध निदेशक विक्रम

सिंह के निर्देशानुसार अधिकारियों, इंजीनियरों, तकनीकी कर्मचारियों और लाइन स्टाफ ने

आपसी समन्वय के साथ युद्धस्तर पर काम किया। तकनीकी खामियों को दूर करने और आवश्यक मरम्मत

कार्यों को प्राथमिकता देने के चलते बिजली आपूर्ति बहाल करने का लक्ष्य कम समय में

हासिल किया गया।

प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने शनिवार काे इस उपलब्धि पर फील्ड में तैनात अधिकारियों और

कर्मचारियों की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण

परिस्थितियों में समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के लिए बेहतर योजना, मजबूत टीम भावना

और आपसी तालमेल बेहद जरूरी है। फील्ड में तैनात कर्मचारियों ने तकनीकी समस्याओं को दूर करने, आवश्यक मरम्मत

करने और प्रभावित फीडरों को दोबारा चालू करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया।

अधिकारियों की निगरानी और विभिन्न टीमों के बीच बेहतर समन्वय से बहाली के कार्य में

तेजी आई। बिजली निगमों का पूरा ध्यान प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू करने और

उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने पर रहा। बिजली नेटवर्क में प्रभावित फीडरों को दोबारा ऊर्जाकृत करने के

लिए अधिकारियों, इंजीनियरों और लाइन स्टाफ ने मिलकर काम किया। सामूहिक प्रयासों के

परिणामस्वरूप बिजली आपूर्ति बहाली का कार्य कम समय में पूरा किया जा सका।

बेहतर टीमवर्क और कार्यकुशलता का उदाहरण

विक्रम सिंह ने कहा कि बिजली व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करने में

कर्मचारियों की तत्परता और टीम भावना की अहम भूमिका होती है। उन्होंने सभी संबंधित

अधिकारियों और कर्मचारियों से भविष्य में भी इसी समर्पण, जिम्मेदारी और समन्वय के साथ

कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने उपभोक्ताओं को सुचारू, विश्वसनीय और बेहतर बिजली

सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने पर भी जोर दिया।

जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि सभी प्रभावित फीडरों को कम समय में

ऊर्जाकृत करना बिजली निगमों की प्रभावी कार्यप्रणाली और सामूहिक प्रयासों का परिणाम

है। उन्होंने इस कार्य में योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, इंजीनियरों और

लाइन स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर प्रबंधन और आपसी तालमेल से चुनौतीपूर्ण

कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर