हिसार : बाबा साहेब ने वंचितों को दिए अधिकार, शिक्षा की पैरवी की : डॉ. आशा खेदड़
जिला कार्यालय में
बाबा साहेब की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन
जिलेभर में मंडल
व बूथ स्तर पर मनाई गई बाबा साहेब की जयंती
हिसार, 14 अप्रैल
(हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर
की 135वीं जन्म जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ की
अध्यक्षता में मंगलवार काे हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को पुष्प
अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर जिला
अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव
अंबेडकर हर वर्ग के आदरणीय महापुरूष हैं। उनका बनाए संविधान के अनुसार ही हमारे शासन
व्यवस्था चल रही है। बाबा साहेब ने शिक्षा की पुरजोर पैरवी की। उनका कहना था कि शिक्षा
शेरनी का वो दूध है, जो पीएगा वो दहाड़ेगा। उनकी कही गई ये बात आज भी सत्य है क्योंकि
शिक्षा के बिना इंसान की तरक्की संभव नहीं है। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम
में जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ के अलावा जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, अनिल सैनी,
कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, जिला सचिव कुलदीप डेलू, जिला प्रवक्ता पीयूष मेहता, मीडिया
प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, सुरेश जांगड़ा, राजकुमार इंदौरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय
बैनीवाल, धर्मवीर पानू, विक्रम कासनिया, चेयरमैन अजय गावड़, विकास जैन, धर्म सिंह खटकड़,
सतीश महत्ता, डॉ. रमेश आर्य, सुभाष जांगड़ा, सुनील कुमार, सियाराम रावतखेड़ा, मुकेश
कुमार, राजेन्द्र ढाका, रघबीर सिंह, राजेश बैनीवाल व मुकेश सैनी सहित अनेक पदाधिकारी
एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को याद किया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर