हिसार : खुशबू कौशिक ने सीएसआईआर यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की ऑल इंडिया 70वीं रैंक

 


हिसार, 11 सितंबर (हि.स.)। मंगाली आकलान गांव स्थित आशा हाई स्कूल के संचालक

महेंद्र कौशिक की पुत्री खुशबू कौशिक ने सीएसआईआर यूजीसी-नेट जेआरएफ (फिजिकल साइंस)

परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 70 हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय

उपलब्धि से पूरे परिवार, गांव तथा स्कूल में खुशी और गर्व का माहौल है।

खुशबू कौशिक ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह शानदार सफलता

प्राप्त की। फिजिकल साइंस में जेआरएफ के साथ ऑल इंडिया में 70वीं रैंक प्राप्त करना

उनकी प्रतिभा और शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है। खुशबू की सफलता पर उनके पिता एवं

आशा हाई स्कूल के संचालक महेंद्र कौशिक, परिवारजनों, शिक्षकों तथा ग्रामीणों ने उन्हें

बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। खुशबू की यह उपलब्धि गांव के अन्य विद्यार्थियों

के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर