जींद : 61 लाख रुपये उधार लेकर देने से किया मना, चार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
जींद, 20 अगस्त (हि.स.)। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जमीन खरीदने के लिए लगभग पौने 61 लाख रुपये उधार लेकर हड़पने पर चार लोगों के खिलाफ गुरुवार काे धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव सुलचानी (हिसार) निवासी विजय शंकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव किनाना निवासी सुरेश के साथ पुरानी जान पहचान रही है। सुरेश तथा उसके परिजनों ने कहा कि उन्होंने एमपी में जमीन ली हुई है। अगर उसने जमीन की पेमेंट नही की तो उसका ब्याना मर जाएगा। जिसके बाद उसने तथा गांव बीबीपुर निवासी संजीव ने मिल कर 60 लाख 82 हजार 480 आरोपित सुरेश को दे दिए। एमपी मे सुरेश के नाम जमीन की रजिस्ट्री भी हो गई। जमीन की रजिस्टरी होने के बाद जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपित ने राशि लौटाने तब लौटाने से मना कर दिया। जिसके बाद पंचायत की गई। गत आठ मई को सुरेश ने राशि का इकरारनामा लिख कर दे दिया। जिसमें सात जुलाई तक रुपये वापस देने की बात कही गई। राशि वापस होने की सूरत में उसकी पत्नी सुमन के नाम एक एकड़ जमीन नाम करवाने की बात की। जब वह राशि लेने के लिए आरोपित के घर गया तो उसे गालियां दी गई और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाने की धमकी दी गई। गुरूवार को जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी सुलतान सिंह ने बताया कि पुलिस ने विजय शंकर की शिकायत पर सुरेश, सुमन, सुशील तथा सुरेश के साले के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा