जींद : फर्जीवाड़ा कर जमानत लेने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज
जींद, 16 अगस्त (हि.स.)। शहर थाना नरवाना पुलिस ने अदालत में फर्जी दस्तावेजों के आधार जमानत करवाने पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव भेरिया (हिसार) निवासी रमेश तथा गांव चौबारा निवासी अमीन के खिलाफ मामले दर्ज हैं। जिनकी जमानत के गत 18 जुलाई को जमीन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। जिस व्यक्ति की जमीन के दस्तावेज मालिक बन कर प्रस्तुत किए गए, वह जमीन का असल मालिक नही था।
पुलिस ने जब जमानती की जांच की जो सामने आया कि गांव चौबारा निवासी महाबीर की जमीन के अदालत में दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं। वह महाबीर न होकर कोई और व्यक्ति था। खुद महाबीर को भी उसके जमीन व अन्य दस्तावेजों पर दुरूपयोग कर जमानत के बारे में पता नही था। उन दस्तावेजो पर रमेश की जमानत हो गई। जबकि अमीन के दूसरे मामले में सिरसा जेल में होने के कारण जमानत नही हो सकी। नरवाना अदालत की शिकायत पर शहर थाना नरवाना पुलिस ने गांव भेरिया निवासी रमेश, अमीन तथा एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भरतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा