जींद : जूनियर प्राध्यापक की छात्र से घिनौनी करतूत, मामला दर्ज

 


जींद, 01 सितंबर (हि.स.)। सफीदों के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा के नाबालिग छात्र के साथ जूनियर प्राध्यापक द्वारा आपत्तिजनक तथा अनूचित व्यवहार करने पर शहर थाना सफीदों पुलिस ने स्कूल प्राचार्य की शिकायत पर आरोपित जूनियर प्राध्यापक के खिलाफ मंगलवार काे मामला दर्ज किया है। मामले में शिकायत स्वयं आठवीं कक्षा के नाबालिग द्वारा स्कूल प्रिंसिपल से की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सफीदों के सरकारी स्कूल के प्राचार्य योगेंद्रपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 29 अगस्त को आठवीं कक्षा के छात्र ने उन्हें लिखित में शिकायत देकर जूनियर प्राध्यापक हरिओम के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें हरिओम पर छात्र के साथ आपत्तिजनक तथा अनूचित व्यवहार करने के आरोप लगाए गए थे। हरिओम छात्र पर दबाव बनाए हुए था। छात्र द्वारा की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आरोपित जूनियर प्राध्यापक के खिलाफ पुलिस कारवाई की सिफारिश की। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जूनियर प्राध्यापक हरिओम के खिलाफ 12 पोस्को एक्ट, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। मंगलवार को जानकारी देते हुए शाहर थाना सफीदों के जांच अधिकारी मंजू ने बताया कि स्कूल प्राचार्य ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा