जींद : तेजरफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, साइकिल सवार की मौत
जींद, 11 अक्टूबर (हि.स.)। गांव गांगोली-भागखेड़ा रोड पर तेजरफ्तार गाड़ी की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर फरार गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव भागखेड़ा निवासी सहदेव साइकिल पर सवार होकर कार्यवश गांव गांगोली गया हुआ था। शाम का वापस लौटते समय पीछे से आ रही तेजरफ्तार कार ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल सहदेव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक के बेटे उज्जवल की शिकायत पर फरार गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार को जानकारी देते हुए पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी रोहित ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा