जींद : बुलेट बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत

 


जींद, 11 अप्रैल (हि.स.)। महिला थाना के निकट तेजरफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर फरार बुलेट बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नरेद्र भगत सिह कालोनी मे परिवार समेत किराए पर रह रहा था और ठेकेदार के पास मजदूरी करता था। फिलहाल वह महिला के निकट सडक़ पर मजदूरी कर रहा था। शुक्रवार शाम को जब वह सडक़ पर कार्य कर रहा था तो तेजरफ्तार बुलेट बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिसमे नरेद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की अंजाम देकर चालक मौके से फरार गया। सहयोगी मजदूरो ने उसे नागरिक हस्पताल पहुचाया। जहंा पर उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पंहुच गई और हालातो का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी यशोदा की शिकायत पर फरार बुलेट बाइक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनो को सौप दिया है। बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा