हिसार : पिता के साथ जा रही 21 वर्षीय युवती पर हमला, इलाज के दौरान मौत

 

बस अड्डे के पास संदीप उर्फ भोली ने किया हमला, पिता भी घायल, आरोपी काबू

हिसार, 16 अगस्त (हि.स.)। जिले के गांव लुदास में रविवार दोपहर उस समय सनसनी

फैल गई, जब मोटरसाइकिल पर अपने पिता के साथ जा रही 21 वर्षीय युवती पर एक व्यक्ति ने

अचानक हमला कर दिया। हमले में युवती और उसके पिता घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को

उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हिसार में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते युवती

को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान लुदास निवासी 21 वर्षीय नेहा के रूप में हुई

है। बताया गया है कि रविवार दोपहर को नेहा अपने पिता जसबीर सिंह के साथ मोटरसाइकिल

पर कहीं जा रही थी। इसी दौरान गांव के बस अड्डे के पास गांव के ही संदीप उर्फ भोली

ने अचानक दोनों पर हमला कर दिया। हमले में नेहा और उसके पिता जसबीर सिंह घायल हो गए।

परिजनों ने दोनों को तत्काल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। नेहा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों

ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान

उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस

ने आरोपी संदीप उर्फ भोली को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और

हमले की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर