हिसार : डॉ. अर्चना गुप्ता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर : डॉ. आशा खेदड़
प्रदेश संगठन को मिलेगा अनुभवों का लाभ, कार्यकर्ताओं
को मिलेगी नई ऊर्जा
जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया डॉ.
अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का स्वागत
हिसार, 28 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की
प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता को भाजपा हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए
जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में भारी उत्साह का माहौल है। भाजपा हिसार
जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ सहित जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अर्चना
गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने गुरुवार काे कहा कि डॉ. अर्चना
गुप्ता एक अनुभवी, कर्मठ एवं संगठन के प्रति समर्पित नेता हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा
संगठन हरियाणा में और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। उन्होंने
कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाती रही हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ पूरे प्रदेश संगठन को
मिलेगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने
डॉ. अर्चना गुप्ता के लंबे सांगठनिक अनुभव व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें
प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी है, जो स्वागत योग्य है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा,
अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते
हुए डॉ. अर्चना गुप्ता के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। जिला पदाधिकारियों
ने विश्वास जताया कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा हरियाणा में संगठनात्मक
गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा पार्टी जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग
से आगे बढ़ाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर